Sadhana Shahi

Add To collaction

माता सिद्धिदात्री भजन17-Apr-2024

सिद्धिदात्री माता ( चैत्र, शुक्ल, नवमी)

नवमी के पावन तिथि को, माॅं सिद्धिदात्री आईं। ये हैं नौवीं देवी , सभी सिद्धियाॅं लाईं। ओम जय सिद्धि दात्री माता, मैया जय सिद्धिदात्री माता।

शास्त्रीय विधि-विधान से , जो नर है इनको पूजे। सभी सिद्धियांँ पा जाता, कभी कष्टों से ना जूझे। ओम जय सिद्धिदात्री माता, मैया जय सिद्धिदात्री माता।

तू ब्रह्मांड की विजयी, तू जग की निर्माता । तेरे गुण की महिमा , वेद- पुराण भी गाता। ओम जय सिद्धिदात्री माता, मैया जय सिद्धिदात्री माता।

देवाधिदेव ने पूजा , अष्ट सिद्धियाॅं पाए। इनकी अनंत है महिमा , अर्धनारीश्वर कहलाए। ओम जय सिद्धिदात्री माता, मैया जय सिद्धिदात्री माता।

चार भुजाओं वाली, सिंह है वाहन साजे । कमल- पुष्प तेरा आसन , दाएॕँ में भी विराजे । ओम जय सिद्धिदात्री माता, मैया जय सिद्धिदात्री माता

भक्तों को तू तारे, हर दुख- संताप हरे। तेरी भक्ति जो करता, मोक्ष को प्राप्त करे। ओम जय सिद्धिदात्री माता, मैया जय सिद्धिदात्री माता।

तेरी ज्योति से ज्योतित, सकल धरा अंबे। मुझे भी ज्योतित कर दे, तू माॅं जगदंबे । ओम जय सिद्धिदात्री माता, मैया जय सिद्धिदात्री माता।

सकल विश्व की पालक, दुष्ट संहारक तू । जग नतमस्तक होता। हर संकट को करती छू। ओम जय सिद्धिदात्री माता, मैया जय सिद्धिदात्री माता।

अधम हैं तुझसे डरते, सज्जन अरज करें । तेरी शरण जो आए , हर दुख,व्यवधान टरे । ओम जय सिद्धिदात्री माता, मैया जय सिद्धिदात्री माता।

तेरे गुण की महिमा, पार नहीं पाऊॕं। मैं मूर्ख हूॅं माता , गुण कैसे गाऊॕं। ओम जय सिद्धिदात्री माता, मैया जय सिद्धिदात्री माता।

   1
1 Comments

Mohammed urooj khan

20-Apr-2024 01:06 PM

👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾

Reply